Saturday, 17 March 2012 16:40 |
वाशिंगटन, 17 मार्च (एजेंसी) विश्व की प्रतिष्ठित पत्रिका टाइम के अनुसार भारत के अगले संसदीय चुनाव में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी को चुनौती दे सकते हैं। टाइम के एशिया संस्करण के आवरण पृष्ठ पर मोदी की तस्वीर प्रकाशित हुयी है। पत्रिका का यह ताजा अंक कल बाजार में आया। पत्रिका के अनुसार मोदी राहुल के लिए चुनौती बन सकते हैं खासकर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बाद की स्थिति में। इस चुनाव में कांगे्रस का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। इसमें मोदी का एक साक्षात्कार भी प्रकाशित किया गया है। ज्योति थॉट्टाम ने कवर स्टोरी में लिखा है कि 61 साल के मोदी संभवत: एक मात्र ऐसे प्रतिद्वंद्वी हैं जिनके रिकार्ड और नाम राहुल गांधी के लिए चुनौती बन सकते हैं। इस आलेख में मोदी के कार्यकाल में गुजरात की प्रगति का जिक्र किया गया है। हालांकि 2002 के दंगों से नाम जुड़े होने की भी चर्चा की गयी है। |
Saturday, March 17, 2012
मोदी दे सकते हैं राहुल को चुनौती: टाइम
मोदी दे सकते हैं राहुल को चुनौती: टाइम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment