Tuesday, April 2, 2013

नैनीताल राजभवन में आग, फिर मंगल को सामने आया अमंगल

नैनीताल राजभवन में आग, फिर मंगल को सामने आया अमंगल



जीर्णोद्धार कार्यों के दौरान छत की ओर से फैली आग पीएसी व पुलिसकर्मियों की सक्रियता से टला हादसा जाम लगने से फायर ब्रिगेड को पहुंचने में हुआ विलम्ब
नैनीताल (एसएनबी)। प्रदेश ही नहीं देश की शान, 1899 में अंग्रेजों द्वारा निर्मित ऐतिहासिक नैनीताल राजभवन में मंगलवार 2 अप्रैल 2013 को अमंगल होते-होते टल गया। राजभवन में आग लगने से हड़कंप मच गया। करीब 10.6 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे राजभवन के जीर्णोद्धार कार्यों के दौरान आग लगी। पीएसी एवं पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी से राजभवन में लगे ऑटोमैटिक सुरक्षा उपकरणों से आग अधिक फैलने से रुक गई। आग से छत में लगाए जा रहे तख्ते व अन्य निर्माण सामग्री चपेट में आई है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इससे पूर्व 5 जनवरी 1970 को भी राजभवन में अग्निकांड हुआ था। 














मंगलवार अपराह्न करीब सवा दो बजे नैनीताल राजभवन में तैनात पीएसीकर्मी जावेद खान ने राजभवन की छत की ओर हल्का धुआं उड़ता हुआ देखा तो उसने तत्काल शोर मचाकर अन्य साथियों और उच्चाधिकारियों को सूचित किया। 2.38 बजे तक यह सूचना जिले के पुलिस कप्तान और पुलिस सीओ हरीश कुमार सिंह तक पहुंच गई, उसके तत्काल बाद नगर की फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही हल्द्वानी और रामनगर से भी फायर ब्रिगेड को मुख्यालय पहुंचने के आदेश दे दिये गए। आग राजभवन के शूइट नं. चार की छत से शुरू हुई थी, और तब तक राजभवन के छत की बीचों-बीच स्थित बुर्ज पर नजर आने लगी थी और दांई ओर चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों की ओर तेजी से फैलने लगी थी। इससे छत एवं सीलिंग के बीच धुआं भर गया था। फायर ब्रिगेड के वाहनों को राजभवन मार्ग पर इसी बीच स्कूलों की छुट्टी होने के कारण लगे जाम में फंसते हुए काफी समय लगा, बहरहाल उनके पहुंचते ही पीएसी एवं पुलिस के जवानों ने अग्निशमनकर्मियों के साथ सतर्कता का परिचय देते हुए खिड़कियों को तोड़कर आग बुझाने की कोशिश में जुट गये। एसएसपी डा. सदानंद दाते स्वयं बुर्ज पर चढ़कर आग बुझाने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देशित कर रहे थे। अंतत: करीब साढ़े तीन बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि आग से जीर्णोद्धार के क्रम में राजभवन की छत पर लगाए जा रहे तख्ते एवं उसके नीचे बिछाए जा रहे इमल्सन (एपीपी सीट) आदि का नुकसान हुआ है। राजभवन का जीर्णोद्धार इंडिया गुनाइटिंग नामक कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इस कंपनी के कामगार हीटर से एपीपी सीट चिपकाने का काम कर रहे थे। संभवत: हीटर की चिंगारी से ही आग लगी। आग लगने के समय कंपनी के कामगार दोपहर का भोजन कर रहे थे। बहरहाल आग को राजभवन के बांयें हिस्से में फैलने से पहले ही रोक लिया गया, उस ओर राजभवन के महत्वपूर्ण फर्नीचर एवं अन्य महत्वपूर्ण सामान रखे गए थे। डीएम निधिमणि त्रिपाठी, एसडीएम रवि झा, कोतवाल बीबीडी जुयाल, थाना प्रभारी उत्तम सिंह, फायर ब्रिगेड के बीसी जोशी, लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र नाथ, मुकेश कुमार, प्रेमप्रकाश राणा, एसएसआई कैलाश जोशी, लोनिवि के अभियंता एबी कांडपाल, आरएन तिवारी व राजीव गुरुरानी आदि ने भी आग बुझाने में जुटे रहे।

सरकार किसी पूँजीपति पर ये शर्त लगा ही नहीं रही है कि आपको अगर भारत की ज़मीन मिली है और आप भरत में मुनाफा कमा रहे हैं तो आपको भारत के युवाओं को रोज़गार भी देना पड़ेगा .

सरकार किसी पूँजीपति पर ये शर्त लगा ही नहीं रही है कि आपको अगर भारत की ज़मीन मिली है और आप भरत में मुनाफा कमा रहे हैं तो आपको भारत के युवाओं को रोज़गार भी देना पड़ेगा .




Yesterday 

भारत अब एक युवा राष्ट्र है . इसकी सबसे ज़्यादा आबादी युवा की है . युवा को बढ़िया जिंदगी चाहिये . उसे ज़्यादा आमदनी चाहिये . पुराने उद्योगों में नौकरियां कम हो रही हैं . पूंजीपति लोग मजदूरों को निकाल कर मशीने लगा रहे हैं . सरकार किसी पूँजीपति पर ये शर्त लगा ही नहीं रही है कि आपको अगर भारत की ज़मीन मिली है और आप भरत में मुनाफा कमा रहे हैं तो आपको भारत के युवाओं को रोज़गार भी देना पड़ेगा . रोज़गार बढ़ाने के लिये भारत के नए संसाधन युक्त इलाकों में पूंजीपति जा रहे हैं . सरकार की फौज़ें उन इलाकों से गरीबों को मार मार कर भगा रही हैं .
लेकिन शिक्षित युवाओं को इन गरीबों पर मार पड़ने से कोई मतलब नहीं है. उसे अपना भविष्य बनाना है बस . युवा किसी ऐसे व्यक्ति को अपना नेता चुनना चाहता है जो जल्द से जल्द ज़्यादा से ज़्यादा अमीर बना सके . और इस तरह की अमीरी के बीच में आने वाली किसी भी रुकावट की कोई परवाह ना करे . 
इस नए भारतीय युवा के लिये विकास का बराबर बंटवारा , समानता , लोकतन्त्र , मिल बाँट कर जीना बिल्कुल अजनबी शब्द हैं . हमारा आर्थिक विकास , नए मकान , नई गाडियां , फ्लाई ओवर , शापिंग माल , चौबीस घंटे बिजली ,हर समय पूरे प्रेशर से पानी . चमचमाती हुई सडकें बस यही इस नए युवा के मस्तिष्क में छाये हुए चित्र हैं . 
इस युवा की नज़र के सामने मरते हुए किसान नहीं हैं , इसके सामने विस्थापित आदिवासी भी नहीं हैं ,इसके इस विकास लिये कितनी हिंसा की जा रही है इसको पता ही नहीं है . 
इसलिये इस युवा को खूंखार , अपराधी दबंग नेता चुनने में कोई हिचकिचाहट नहीं है .
इस युवा को अब मोदी जैसा नेता चाहिये . जो किसी मानवाधिकार आदि बेकार की रुकावट के चक्कर में ना पड़ कर बस इस युवा का आर्थिक विकास करवा दे. 
कांग्रेस इस मोदी सिंड्रोम से घबराई हुई है . इसलिये कांग्रेस अपना मोदीकरण करने में जुटी हुई है . कांग्रेस को लगता हैं कि मोदी हिन्दू युवा को अपने मुस्लिम विरोधी तेवर के कारण प्रभावित कर पा रहा है . इसलिये कांग्रेस भी इस हिन्दू युवा को खुश करके अपने साथ लाने के लिए जान बूझ कर मुस्लिम आतंकवाद का दैत्य खड़ा करने की कोशिश में लगी हुई है . 
अफजल की फांसी ,हैदराबाद के धमाके और लियाकत की गिरफ्तारी इस बात का को समझने के लिये बिल्कुल ताज़ा उदहारण हैं .
खतरनाक बात यह है कि एक बार अगर ये साम्प्रदायिक राजनीति का जिन्न बोतल से बाहर आ गया तो इसे फिर वापिस बोतल में डालना बहुत मुश्किल हो जायेगा . 
भारत बहु सांस्कृतिक बहु धर्मिक , बहु भाषी नया राष्ट्र है . इसमें अगर सबसे बड़े धर्मिक समूह ने दूसरे समूहों को दबाने की कोशिश करी तो उनमे असुरक्षा की भावना उठ खड़ी होगी . 

देश की आजादी और एकता को सबसे बड़ा खतरा आज़ादी के बाद अब सामने आ खड़ा हुआ है . इस समय भारत को ऐसी राजनीति की ज़रूरत है जो विकास के कारण होने वाली हिंसा को रोक सके . बहुसंख्यकों की आक्रामकता को हतोत्साहित कर सके . अल्पसंख्यकों और छोटे छोटे समूहों के साथ खड़ी दिखाई दे .
ये समय प्रगतिशील राजनैतिक, सामाजिक ,सांस्कृतिक शक्तियों के एकजुट होकर सामने आने का है .


Like ·  · Share
  • Atul Anand I am sharing this with all the young modi supporters I know...
  • Himanshu Kumar भूगोल तो अन्याय के प्रतिरोध में ही बदलते हैं
  • Rajeev Ranjan Prasad जैसे तिब्बत का भूगोल बदला है? न युवा मानसिकता का सामान्यीकरण किसी विचार के साथ हो सकता है न ही इतिहास और भूगोल का। इतिहास भी अन्याय की दास्तानों से भरे हुए हैं और भूगोल भी क्रूरताओं के कारण से ही बदले गये हैं।
  • Bablu Kumar Prakash देश नि युबा खबर नथी छे... जागो युबा जागो...
  • Himanshu Kumar बेशक तिब्बत का मामला भी उठाना चाहिये . लेकिन दिक्कत यह है की राजीव जी आपकी पार्टी भाजपा उस मुद्दे पर भी गाल बजाने के अलावा कुछ नहीं करती ..

मीडिया खुलकर साम्प्रदायिक ताकतों की भाषा बोल रहा है

मीडिया खुलकर साम्प्रदायिक ताकतों की भाषा बोल रहा है


नागरिक के वार्षिक सेमिनार में वक्तों का निष्कर्ष

 

शहीदे आज़म भगत सिंह के शहादत दिवस (23 मार्च, 1931) एवं साम्प्रदायिकता के खिलाफ लड़ते हुये शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी (25 मार्च, 1931) के शहीद दिवस के अवसर पर 24 मार्च को 'नागरिक' अखबार की ओर से एक सेमिनार हिन्दी भवन, मऊ उ.प्र. में आयोजित किया गया। सेमिनार का विषय'साम्प्रदायिकता और मीडिया' था। 'नागरिक' की ओर से सेमिनार में एक आधार पत्र भी प्रस्तुत किया गया।

सेमिनार को सम्बोधित करते हुये वक्ताओं ने शहीद-ए- आज़म भगत सिंह द्वारा साम्प्रदायिकता के सवाल पर कही बातें एवं साम्प्रदायिकता के खिलाफ गणेश शंकर विद्यार्थी की बातों को रखा।

वक्ताओं ने कहा कि औपनिवेशिक समय में आजादी के आन्दोलन को कमजोर करने हेतु अंग्रेजी हुकूमत ने देश में साम्प्रदायिकता को बढ़ाया और जनता को आपस में बाँटने की घृणित कोशिशें की थीं। आजादी के आन्दोलन में क्रान्तिकारी ताकतों एवं गणेश शंकर विद्यार्थी जैसे जनपक्षधर लेखकों/ पत्रकारों ने अंग्रेजों की घृणित चालों का भण्डाफोड़ किया व हिन्दू-मुस्लिम एकता को बल दिया था।

आजादी के बाद भारतीय पूँजीपति वर्ग की सरकारों ने भी जनता को आपस में बाँटने का घृणित कार्य जारी रखा। एक समय तक धर्मनिरपेक्ष पार्टी की छवि रखने वाली कांग्रेस पार्टी भी कभी छिपे रूप में तो कभी खुलकर हिन्दू-मुस्लिम-सिख जनता को आपस में लड़ाने का कार्य करती रही तो दूसरी ओर घोर प्रतिगामी मूल्यों से लैस राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(आर.एस.एस.) की उत्पत्ति ही साम्प्रदायिकता को बढ़ाने हेतु हुयी। आर.एस.एस. के सभी संगठन भाजपा, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद आदि हिन्दुत्व के नाम पर मुस्लिम एवं ईसाइयों के खिलाफ प्रचार-प्रसार ही नहीं बल्कि मुस्लिमों एवं ईसाइयों के कत्लेआम को अंजाम देते रहे हैं।

साम्प्रदायिक दंगों के समय मीडिया की भूमिका पर वक्ताओं ने कहा कि जहाँ अंग्रेजी शासन में पूँजीवादी अखबार खुलकर साम्प्रदायिक ताकतों के साथ नहीं आते थे वहीं वर्तमान में मीडिया भी खुलकर न केवल साम्प्रदायिक ताकतों की भाषा बोल रहा है बल्कि एक विशेष समुदाय के नाम पर मुस्लिम समुदाय के प्रति समाज में घृणा पैदा करने का कार्य कर रहा है। किसी भी घटना के बाद मीडिया तुरन्त इसके पीछे किसी मुस्लिम संगठन का हाथ होने का माहौल बना देता है। हिन्दू आतंकवादी ताकतों द्वारा सिलसिलेवार किये गये बम धमाकों के बाद भी मीडिया का रुख मुस्लिम विरोधी ही था।

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया घराने के हित देश के पूँजीपति वर्ग एवं पूँजीवादी राजनीतिक पार्टियों के हितों के साथ जुड़े हुये हैं। मीडिया द्वारा समाज में जो कुछ भी परोसा जा रहा है, वह अपने वर्गीय चरित्र के अनुरूप ही है।

कुछ वक्ताओं ने इस बात पर प्रकाश डाला कि पूरी दुनिया में आज आर्थिक मन्दी का दौर है। साम्राज्यवादी देशों की अर्थव्यवस्था की हालत काफी कमजोर है। यूरोपीय यूनियन के कई देश आर्थिक संकट से घिरे हैं। जनविरोधी नीतियों के कारण इन देशों की जनता सड़कों पर है। ऐसे में, जनता को आपस में बाँटने हेतु इन देशों की सरकारें घृणित चालें चल रही है और इन देशों में दक्षिणपन्थी ताकतों को पूँजीपति-मीडिया बढ़ावा दे रहा है। ठीक यही कार्य हमारे देश में भी हो रहा है। एक तरफ मुस्लिमों को आतंकवादी, साम्प्रदायिक, देशद्रोही आदि की तस्वीर मीडिया द्वारा बनाकर समाज में पेश किया जा रहा है। पिछले दिनों 'आजमगढ़' को 'आतंकगढ़' के रूप में मीडिया द्वारा प्रचारित प्रसारित किया गया मानो पूरे आजमगढ़ की मुस्लिम आबादी ही आतंकवादी हो तो दूसरी ओर गुजरात नरसंहार कर करीब 2000 मुस्लिमों के कत्लेआम के पुरोधा फासिस्ट नरेन्द्र मोदी को देशी-विदेशी कॉरपोरेट घराने हाथों-हाथ ले रहे हैं।

मीडिया के क्षेत्र में मीडिया के मालिकों एवं मीडियाकर्मियों जिनका शोषण मीडिया मालिक करते हैं, के सम्बंधों पर भी बातें वक्ताओं द्वारा रखी गयीं और साम्प्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई में इन मीडियाकर्मियों की भूमिका पर बात की गयी।

वक्ताओं की आम राय थी कि साम्प्रदायिकता की समस्या से गम्भीर संघर्ष वर्तमान पूँजीवादी मीडिया के द्वारा नहीं हो सकता। इसके लिए भगतसिंह एवं गणेश शंकर विद्यार्थी द्वारा बताये रास्ते पर चलकर देश के मजदूर-मेहनतकश आबादी को एकजुट कर इस पूँजीवादी व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष चलाने व मजदूर-मेहनतकशों के राज स्थापित करने की बात की गयी और इस कार्य हेतु जनपक्षधर पत्र-पत्रिकाओं को स्थापित करने व उनके प्रचार की चुनौतियों पर सेमिनार में चर्चा की गयी।

वक्ताओं ने 'नागरिक' अखबार की ओर से प्रस्तुत आधार पत्र में साम्प्रदायिकता से महिलाओं के ऊपर पड़ने वाले प्रभाव एवं हिन्दू साम्प्रदायिक ताकतों द्वारा ईसाइयों के ऊपर हो रहे हमले का जिक्र न होने की कमी की ओर इशारा किया।

सेमिनार में बहुसंख्यक साम्प्रदायिकता (हिन्दुवादी ताकतों) के साथ-साथ अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिख आदि) की साम्प्रदायिकता की भी निन्दा की गयी।

सेमिनार की अध्यक्षता बुजुर्ग क्रान्तिकारी साथी अम्बिका सिंह (बनारस), जी.पी.मिश्रा (साम्राज्यवादी क्रांतिकारी जनमोर्चा, इलाहाबाद), बाबूराम शर्मा (पी.डी.एफ.आई.), मुनीष अग्रवाल (सम्पादक, नागरिक) रामजी सिंह (के.कमेटी सदस्य, इंकलाबी मजदूर केन्द्र) ने की। सेमिनार में परिवर्तनकामी छात्र संगठन, प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र, क्रान्तिकारी लोक अधिकार संगठन, जन कला मंच के सूरज पाल, एस.यू.सी.आई. के डॉ. त्रिभुवन, जन चेतना मंच के बाबूराम पाल, किसान संग्राम समिति के रामू मास्टर, भाकपा (माले) के विनोद सिंह, एमसीपीआई के राम सिंहासन, नन्दन, अमर नाथ द्विवेदी, रणवीर सिंह, विजय सिंह, राम प्यारे आदि ने अपनी बातें रखीं।

http://hastakshep.com/?p=31106#gsc.tab=0

मुंबई में बामसेफ का बजट निषेध कार्यक्रम


मुंबई में बामसेफ का बजट निषेध कार्यक्रम



वेदविश्वासियों के शिकंजे में :आदिवासी एच एल दुसाध

गैर-मार्क्सवादियों से संवाद-7            2 अप्रैल,2013

        वेदविश्वासियों के शिकंजे में :आदिवासी

                                एच एल दुसाध  

                        

चार दशक से चल रहे नक्सलवादी आन्दोलन के इतिहास में 6 मार्च ,2010 एक खास दिन था.उस दिन माओवादी नेता कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी ने घोषणा किया था,'हम 2050 के बहुत पहले भारत में तख्ता पलट कर रख देंगे.हमारे पास अपनी पूरी फ़ौज है.'उनके उस  बयान पर गृहसचिव जीके पिल्लई ने कहा था,'माओवादी यह सपना देखते रहें,आखिर डेमोक्रेसी में सबको सपना देखने का अधिकार है.'जाहिर है  सरकार  ने माओवदियों  की चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया था.किन्तु उसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम देकर यह संकेत देते रहे कि वे सिर्फ सपना ही नहीं देखते बल्कि उसे मूर्त रूप देने कि कूवत भी रखते हैं.

बहरहाल माओवादी जब-जब राष्ट्र को सकते में डालनेवाली घटनाओं को अंजाम देते हैं,तब-तब हमारे बुद्धिजीवी भी कलम के साथ सक्रिय हो जाते हैं.कोई सरकार को माओवादियों से कड़ाई से निपटने का सुझाव देता है तो कोई माओवाद प्रभावित इलाकों में विकास की  गंगा बहाने का नुस्खा पेश करता है.कुछ बुद्धिजीवी विदेशी विद्वानों के अध्ययन के आधार पर नए सिरे से इस समस्या के जड़ को  पहचानने की कोशिश करते हैं.किन्तु ऐसे लोग इसकी जड़ों की पहचान के लिए संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर की ओर मुखातिब नहीं होते.जबकि सच्चाई यही है कि डॉ आंबेडकर को पढ़े  बिना न तो हम इस समस्या की  सही पहचान कर सकते हैं और न ही उपयुक्त समाधान सुझा सकते हैं.

 माओवाद या नक्सलवाद के कारण आज राष्ट्र जिस हालात से दो-चार हो रहा है,उसकी कल्पना करके ही डॉ आंबेडकर ने 25 नवंबर 1949 को संसद के केन्द्रीय कक्ष से एक चेतावनी दे हुए कहा था कि हमलोगों को निकटतम  भविष्य के मध्य आर्थिक और सामाजिक विषमता का खात्मा कर लेना होगा नहीं तो विषमता से पीड़ित जनता इस राजनैतिक गणतंत्र को विस्फोटित कर सकती है.''चूंकि सदियों से ही सारी दुनिया में आर्थिक और सामाजिक गैर-बराबरी की उत्पत्ति शक्ति के तीन प्रमुख स्रोतों(आर्थिक-राजनितिक और धार्मिक)के विभिन्न सामाजिक समूहों और उनकी महिलाओं  के मध्य असमान बंटवारे  से होती रही है इसलिए लोकतंत्र की सलामती को ध्यान में रखकर शासक दलों को भारत के चार सामाजिक समूहों-सवर्ण,ओबीसी,एससी/एसटी और धार्मिक अल्पसंख्यकों-के स्त्री-पुरुषों के संख्यानुपात में शक्ति के बंटवारे की ठोस नीति बनानी चाहिए थी,जो नहीं हुआ .इस बीच आधुनिक भारत के रूपकार पंडित नेहरु,इंदिरा गाँधी,जयप्रकाश नारायण,राजीव गाँधी,नरसिंह राव,अटल बिहारी वाजपेयी जैसे ढेरों राजनीति के सुपर स्टारों का उदय हुआ,पर तमाम खूबियों के बावजूद वे लोकतंत्र की सलामती की दिशा में कारगर कदम न उठा सके.फलस्वरूप 15 प्रतिशत विशेषाधिकारयुक्त तबके का शक्ति के स्रोतों पर 80-85 प्रतिशत कब्ज़ा हुआ और शेष आबादी 15-20 प्रतिशत अवसरों पर गुजर-वसर करने के लिए विवश हुई.ऐसी  बेनजीर गैर-बराबरी दुनिया के किसी और लोकतान्त्रिक देश में होती तो लोकतंत्र के परखचे कब के उड़ गये होते.बहरहाल देर से ही सही अंततः एक तबसे से भारतीय लोकतंत्र को चुनौती मिली,जिसके पीछे एकमेव कारण था डॉ आंबेडकर की चेतावनी की पूर्णतया अनदेखी.

आजाद भारत में  शक्ति के स्रोतों का जो असमान बंटवारा हुआ ,उससे सर्वाधिक प्रभावित होनेवाले आदिवासी ही रहे.ऐसा क्यों कर हुआ,इसका जवाब डॉ आंबेडकर की महानतम रचना'जाति  का उच्छेद' में ढूंढा जा सकता है.उन्होंने आदिवासियों की दुर्दशा के कारणों की खोज करते हुए इसमे लिखा है,'अपने को सुसंस्कृत एवं सभ्य माननेवाले हिंदुओं के बीच ही करोड़ों से अधिक असभ्य और अपराधी जीवन व्यतीत करनेवाले आदिवासी विद्यमान हैं परन्तु हिंदुओं ने कभी इस स्थिति को लज्जाजनक अनुभव नहीं किया. इस लज्जाहीनता की मिसाल मिलना कठिन है.हिंदुओं की इस उदासीनता का क्या कारण हो सकता है?क्या कारण है कि आदिवासियों को सुसभ्य व सम्मानित जीवन बिताने का अवसर प्रदान करने का कोई प्रयत्न नहीं किया गया?हिंदुओं से पूछने पर वे शायद इसका कारण उनकी जन्मजात जड़ता बताएंगे.वे इस बात को कभी स्वीकार नहीं करेंगे कि आदिवासियों को कभी सभ्य बनाने का प्रयत्न ही नहीं किया गया. न उन्हें चिकित्सा अथवा अन्य सुधारों से सम्बंधित कोई सुविधा ही प्रदान की गई,जिससे वे सभ्य नागरिक बन सकते.

  हिंदुओं द्वारा ऐसा चाहते हुए भी संभव नहीं था.ईसाई मिशनरियों की भांति काम करके अदिवासियों  को सम्मुनत बनाने का अर्थ होता,उन्हें अपने कुटुम्बियों की भांति अपनाना,उनके साथ रहना,उनमे परिजनों का भाव पैदा करना.सारांश यह कि उन्हें हर प्रकार से स्नेह प्रदान करना.किसी हिंदू के लिए यह कैसे संभव था ? क्योंकि हिंदू के जीवन का उद्देश्य ही अपनी संकुचित जाति की रक्षा करना है.जाति उसकी बहुमूल्य थाती है जिसे वह किसी भी दशा में गंवा नहीं सकता,फिर भला वेदनिन्दित अनार्यों की संतान इन आदिवासियों के संसर्ग में आकर हिंदू अपनी जाति खोने को क्यों तैयार होते?बात यहीं तक नहीं है कि हिंदुओं को पतित मानवता के प्रति द्रवीभूत नहीं किया जा सकता.कठिनाई यह रही है कि कितना प्रभाव क्यों न डाला जाय,हिंदुओं को अपनी जाति निष्ठा छोडने के लिए राजी नहीं किया जा सकता .अतः निष्कर्ष यही निकलता है कि अपनी सभ्यता के बीच आदिवासियों के असभ्य बने रहने देने के लिए जाति-प्रथा ही जिम्मेवार है और इसके कारण ही हिंदुओं ने कभी ग्लानिबोध नहीं किया.'

  वेदनिन्दित अनार्य आदिवासियों  के दुर्भाग्य से आजाद भारत की सत्ता वेदविश्वासियों  के हाथ में आई जिन्होने  शक्ति के स्रोतों में इनका प्राप्य नहीं दिया.आदिवासी इलाकों में लगने वाली परियोजनाओं में बाबु से मैनेजर आर्य संतानें ही रहीं.यदि इन्होंने  इनको उन परियोजनाओं की श्रमशक्ति,सप्लाई,डीलरशिप,ट्रांसपोर्टेशन इत्यादि में न्यायोचित भागीदारी तथा विस्थापन का उचित मुआवजा दिया होता,इनकी स्थित कुछ और होती.यही नहीं,उनका दुर्भाग्य यही तक सीमित नहीं रहा, निरीह आदिवासियों के बीच गैर-अदिवासी  इलाकों के ढेरों और वेदविश्वासी पहुंचे.वैदिकों की नंबर-2 टीम ने अपनी  तिकडमबाजी और जालसाजी के चलते अपना राज कायम कर,उन्हें गुलाम बना लिया.जमीन उनकी और मालिक बन गए बाबुसाहेब और बाबाजी.मेहनत उनकी और फसल काटते रहे बाबाजी-बाबूसाहेब.ये उनके श्रम के साथ उनकी इज्ज़त-आबरू भी बेरोक-टोक लुटते रहे.इन इलाकों में ट्रांसपोर्टेशन,सप्लाई,डीलरशिप इत्यादि सहित जो भी थोड़ी बहुत आर्थिक गतिविधियां थी,सब पर इनका कब्ज़ा कायम हो गया.

 उनके दुर्भाग्य का चक्का यहीं नहीं थमा.शोषण और गरीबी के दलदल में धकेले गए  आदिवासियों पर नजर पड़ी वैदिकों की ही एक और टीम की.वैदिकों की  नंबर-3 टीम शोषण-गरीबी को हथियार बनाकर भारत में मार्क्स और माओ का सपना पूरा करने के लिए उपयुक्त लोगों की तलास में थी.उन्होंने पहाड़ी-विद्रोह(1756-1773 ),चुवार-विद्रोह(1793-1800),गोंड-विद्रोह(1819-1842),कोल-विद्रोह(1831-1832),संथाल-विद्रोह(1855-1856)और सरदार मुंडा-विद्रोह (1859-1894)के इतिहास  के आईने में यह गणित तैयार कर लिया कि सिद्धू-कानू-विरसा मुंडा की संतानों को गरीबी-और शोषण के सहारे क्रांति के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.ऐसे में अपने लक्ष्य के लिए विस्तृत भूभाग में फैले आदिवासियों पर ही ध्यान केंद्रित किया और इनके लिए बड़ी चालाकी से जल-जंगल और जमीन के अधिकार की लड़ाई का सुरक्षित अजेंडा स्थिर किया.इससे वे अपने सजाति वैदिकों की नंबर-२ टीम के उद्योग-व्यापार आदि पर कब्जे को सुरक्षित रखते हुए जल-जंगल-जमीन की अंतहीन लड़ाई में खुद को व्यस्त रख सकते थे.

 आदिवासी इलाकों में माओवाद/नक्सलवाद के प्रसार के साथ माओवादियों के समर्थन हाथ में कलम लिए वैदिकों की एक और टीम मैदान में उतर आई.वैदिकों की इस टीम नंबर-4 में लेखक –पत्रकार, कालेज और विश्वविद्यालयों के अध्यापक तथा विदेशों से करोड़ो-करोड़ों का अनुदान पानेवाले एनजीओ संचालक हैं. माओवाद के बौद्धिक समर्थक विलासितापूर्ण जीवन शैली के अभ्यस्त हैं.ये महंगी से महंगी शराब और सिगरेट का सेवन करते तथा शहरों के आभिजात्य इलाकों में वास करते हैं.ये मंचों से अमेरिका की बखिया उधेड़ते हैं किन्तु अपने बच्चो को वहां सेटल करने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं.इन बौद्धिकों की मिडिया में सीधी पहुँच है लिहाजा माओवाद तथा आदिवासी मामलों के एक्सपर्ट के रूप में ये अपनी छवि स्थापित का लिए हैं.आदिवासी समस्या पर आमलोग इनकी ही भाषा बोलते नजर आते हैं.आदिवासी और माओवादियों के बीच इनका बेरोक-टोक आना-जाना रहता है.आदिवासियों की बेहतरी के लिए इनका क्या अजेंडा है?इनका पहला अजेंडा यह है कि आदिवासी इलाकों में उद्योग-धंधे न लगें.इससे उनका विस्थापन और शोषण होता है.दूसरा,आदिवासी संस्कृति को बाहरी प्रभाव  से बंचाया जाय और आदिवासियों को जल,जंगल  और जमीन का बेरोक-टोक अधिकार दिया जाय.तीसरा,कुछ हद हिडेन है और वह यह है कि आदिवासियों का मुख्य शत्रु राज्य है.माओवादियों की भांति वे भी चाहते है लोकतंत्र के मंदिर पर बंदूकधारियों का कब्ज़ा हो.ज़ाहिर है बंदूकधारी माओवादियों और उनके कलमधारी समर्थकों का अजेंडा एक है.आंबेडकर की भाषा में कहा जाय तो वेद्विश्वासी आर्यों का दोनों ही खेमा आदिवासियों को जंगली व असभ्य बनाये रखना चाहता है.                

चूंकि माओवादी  नेता  आदिवासी इलाकों में व्याप्त शोषण और गरीबी को हथियार बनाकर ही अपना लक्ष्य पूरा करना चाहते हैं इसलिए वे अपने इच्छित लक्ष्य के लिए नरेगा-मनरेगा जैसी राहत टाइप की योजनाओं में भी बाधक बनते तथा अलेक्स पाल मेनन जैसे कर्तव्यनिष्ठ अफसरों का अपहरण करते रहेंगे .अब अगर सरकारें वेद विश्वासियों के शिकंजे से आदिवासियों को मुक्त कर उन्हें 21 वीं सदी में पहुँचाना चाहती है तो उनकी आकांक्षा के अनुरूप कार्ययोजना बनायें.21वीं सदी के सूचनातंत्र ने आदिवासियों की आकांक्षाएं जल-जंगल-जमीन से बहुत आगे बढ़ा दी है.वे भी मेट्रोपोलिटन शहरों के लोगों की भांति अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं का भोग करना चाहते हैं.वे भी उद्योगपति-व्यापारी;अख़बारों और फिल्म स्टूडियो के मालिक तथा किसी एमएनसी के सीइओ बनने जैसे सपने देखना शुरू कर दिए है.ऐसे में माओवाद प्रभावित इलाकों की सरकारें यदि ईमानदारीपूर्वक आदिवासियों को सप्लाई,डीलरशिप,ठेकों ,पार्किंग-परिवहन,प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मिडिया इत्यादि में सख्यानुपात में भागीदारी देने की ठोस नीति की घोषणा कर दें ,परिदृश्य पूरी तरह बदल जायेगा.तब नरेगा-मनरेगा में एवरेस्ट बननेवाले माओवादी उनकी आकांक्षा को देखते हुए क्रांति के लिए किसी और समुदाय कि तलाश में निकल जायेंगे.

   अगर सरकारें माओवाद के खात्मे तथा अदिवासियों को सभ्यतर जीवन प्रदान कने के लिए ऐसी नीति पर अमल करना चाहती हैं तो 13 जनवरी 2002 को भोपाल के ऐतिहासिक दलित –आदिवासी सम्मलेन,जिसमे महान आदिवासी विद्वान दिवंगत रामदयाल मुंडा ने भी शिरकत किया था, से जारी डाइवर्सिटी केंद्रित 'भोपाल-घोषणापत्र' एक मार्गदर्शन का काम कर सकता है.इसमे दलित-आदिवासियों को कैसे उद्योगपति-व्यापारी,ठेकेदार इत्यादि बनाया जाय,इसका निर्भूल  उपाय सुझाया गया है.इससे प्रेरणा पाकर ही आज अम्बेडकरवादी आन्दोलन डाइवर्सिटी आन्दोलन में तब्दील हो चुका है.इसके तहत आंबेडकरवादी लोकतांत्रिक तरीके से सरकारी और निजी क्षेत्र की नौकरियों ,सप्लाई,डीलरशिप,ठेकों,पार्किंग-परिवहन,फिल्म-मीडिया,विज्ञापन और एनजीओ को बंटनेवाली धनराशि,ग्राम पंचायत,शहरी निकाय,संसद-विधानसभा इत्यादि सहित पुरोहिती में सामाजिक और लैंगिक विविधता लागु करवाने की लड़ाई लड़ रहे हैं.ऐसा होने पर शक्ति के स्रोतों में एससी/एसटी,ओबीसी,धार्मिक अल्पसंख्यकों और सवर्णों के स्त्री -पुरुषों की संख्यानुपात में भागीदारी का मार्ग प्रशस्त होगा.फिलहाल इन पर सवर्णों ने 80-90 प्रतिशत कब्ज़ा जमाकर विषमता का अंतहीन साम्राज्य कायम कर रखा है.डाइवर्सिटी लागु होने पर विषमता का तो अंत होगा ही,सबसे चमत्कारिक परिवर्तन  आदिवासियों के जीवन में आयेगा.डाइवर्सिटी के रास्ते वे सप्लायर,डीलर,ठेकेदार,ट्रांसपोर्टर,फिल्मकार-एक्टर,मीडिया स्वामी बनकर महाश्वेता देवी,अरुन्धती राय जैसी आधुनिक सुख-सुविधाओं के भोग की अधिकारी बन सकते हैं.इस रास्ते भूरि-भूरि  राम दयाल मुंडाओं का उदय होगा.पर सवाल खड़ा होता है ,क्या सत्ता पर हावी वेदविश्वासी,वेदनिन्दित अनार्यों के जीवन में सुखद बदलाव आने देंगे?         

मित्रों आज के लेख से जुड़ी शंकाओं की तालिका निम्न है-

1-अब जबकि कुछ वर्ष पूर्व माओवादियों ने लोकतंत्र  के मंदिर पर बन्दूक के बल पर कब्ज़ा ज़माने का एलान कर दिया,क्या ऐसा नहीं लगता कि माओवादियों के एलान के 60 साल पूर्व ऐसी आशंका ज़ाहिर करनेवाले डॉ.आंबेडकर सचमुच महान दूरद्रष्टा थे और उनकी चेतावनी पर अमल करके लोकतंत्र को संकटग्रस्त होने से बचाया जा सकता था?

2-क्या ऐसा नहीं लगता कि वर्षों पहले डॉ.आंबेडकर ने आदिवासी समस्या की जड़ में वेदविश्वासियों की भूमिका को चिन्हित कर आदिवासी समस्या के कारण सही पहचान कर लिया था?यदि वेद विश्वासियों में आदिवासियों की स्थिति को लेकर कुछ ग्लानिबोध होता ,स्थिति कुछ और होती?

3-क्या ऐसा नहीं लगता कि आजाद भारत की सत्ता जिनके हाथ में आई वे वेदविश्वासी होने के कारण समग्र वर्ग की चेतना से दरिद्र रहे ,ऐसे में लोगों के विभिन्न तबकों के मध्य शक्ति के स्रोतों का न्यायोचित बंटवारा,जोकि आर्थिक-सामाजिक विषमता की नाश के लिए परमावश्यक था,न कर सके?

4-जिस तरह माओवादियों ने लोकतंत्र को चुनौती देने का अवसर पाया है,उसके आधार क्या यह यह नहीं कहा जा सकता कि पंडित नेहरु,इंदिरा गाँधी,राजीव गाँधी,अटल बिहारी वाजपेयी,ज्योति बासु और सम्पूर्ण-भ्रान्ति (क्रांति) के नायक जेपी इत्यादि प्रकारांतर में लोकतंत्र विरोधी रहे?यदि ऐसा नहीं होता तो वे लोकतंत्र के सुदृढीकाण का कोई ठोस उपाय करते.क्या आपको लगता है उन्होंने भारतीय लोकतंत्र  लोकतान्त्रिक तरीके(वोट के माध्यम)से सत्ता बदल के सिवा कुछ खास काम किया है ?                                          

5-क्या आजाद भारत की सत्ता पर काबिज वेदविश्वासियों की टीम न.1 की लोकतंत्र की लोकतंत्र विरोधी नीतियों के कारण ही टीम न.3 को आदिवासियों के बीच पैठ बनाने  का अवसर मिला ?

6-क्या वेद विश्वासियों की न.4 टीम ने आदिवासी हितों के लिए महज़ जल-जंगल-जमीन में अधिकार दिलाने का एजेंडा इसलिए स्थिर किया ताकि अर्थोपार्जन के बेहतर क्षेत्रों-उद्योग-व्यापार,फिल्म-मीडिया इत्यादि पर उनके सजातियों का निर्विघ्न वर्चस्व कायम रहे?

7-आदिवासियों पर वेदविश्वासियों की टीम न.3 टीम का शिकंजा कसने के बाद  उनके बौद्धिक मददगार के रूप में पहुंची वेदविश्वासियों की टीम न.4 जिसमें शामिल हैं बड़े-बड़े लेखक-पत्रकार,विश्वविद्यालयों के प्रोफ़ेसर और देश विदेशसे करोड़ों की फंडिंग पानेवाले एनजीओ संचालक.वेदविश्वासियों की टीम-3 की तरह टीम -4 वाले भी चाहते कि आदिवासी इलाकों में न लगे उद्योग-धंधे तथा उनकी सभ्यता-संस्कृति की जल-जंगल-जमीन के हिमायती हैं.आप बताएं जिस तरह वेद विश्वासियों की प्रत्येक टीम आदिवासियों कों उद्योग-धंधों से विमुख रखते तथा उनकी सभ्यता -संस्कृति कों बचाते हुए सिर्फ जल-जंगल जमीन पर कब्ज़ा दिलाने के लिए चिंतित हैं,उससे क्या ऐसा नहीं लगता की वे 21 वीं सदी में आदिवासियों कों असभ्याव्स्था में देखते रहना चाहते हैं-जिस तरह युवा आदिवासियों में उद्योगपति-व्यापारी,चैनलों और अख़बारों के मालिक तथा बहुराष्ट्रीय निगमों के सीइओ इत्यादि बनने की महत्वाकांक्षा पैदा होती दिख रहे उसे देखते यदि केन्द्र आदिवासी इलाकों की सरकारे उनके लिए संख्यानुपात में सप्लाई,डीलरशिप,पार्किंग,परिवहन,प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया में भागीदारी का प्रावधान कर दें तो माओवादी  वाहन से अपना बोरिया बिस्तर समेटने लिए बाध्य होंगे,आपकी क्या राय है?

8-आदिवासियों के विकास तथा लोकतंत्र के सशक्तिकरण में क्या डाइवर्सिटी सबसे प्रभावी रोल अदा कर सकती है?

मित्रों आज शंकाओं का बोझ फिर कुछ ज्यादा हो गया.बहरहाल अब आपको रोजाना कष्ट नहीं दूंगा.कुछ मित्रों ने फोन कर रोजाना शंकाएं ज़ाहिर करने पर विरक्ति प्रकाश किया .उनकी भावनाओं की कद्र करते हुए अब निर्णय लिया हूँ कि अब रोजाना नहीं,एक दो दिन के अंतराल बाद ही आपको कष्ट दूंगा.अतः आज विदा लेता हूँ .दो तीन दिन बाद फिर मिलूँगा.

जय भीम-जय भारत   


Mission to unite students!

Monday, April 1, 2013

सपने विहीन सरकारी स्कूल

सपने विहीन सरकारी स्कूल


एक गरीब आदमी जिसकी थोड़ी भी आर्थिक स्थिति बनती वह अपने बच्चे को सरकारी स्कूल के बनस्पति सड़क के किनारे बने दो कमरे और एक शिक्षक वाले स्कूल में भेजना अधिक पसंद करता है. जहाँ कोई अध्यापन कला प्रशिक्षित शिक्षक, निशुल्क किताबें, ड्रेस, छात्रवृत्ति और मिड डे मील जैसी सुविधाएं नहीं है...

अरुण कुमार

आज़ादी के बाद सरकारी स्कूल सपने देखने और उम्मीद पालने के केंद्र बने थे. लेकिन धीरे-धीरे बाज़ार व्यवस्था ने इसे महंगे सरकारी स्कूलों में शिफ्ट कर दिया. कामगारों व गरीबों की आने वाली पीढ़ियों के लिए पुराने सरकारी स्कूलों के साथ नए भी बनाये गए लेकिन उनमें से सपने देखने और उम्मीद पालने की वजहें ख़त्म होती चली गई. वर्तमान में इन सरकारी स्कूलों की स्थिति उस बंजर भूमि जैसी होती गई जिसमें कोई फलदार फसल नहीं उगाई जा सकती. सरकारी प्राथमिक विद्यालय इस समय निरन्तरता और बदलाव के संक्रमण काल से गुजर रहे है . RTE आने के बाद प्रथम पीढ़ी के पढने लिखने वाले गरीबों के बच्चों की बड़ी संख्या स्कूलों में पहुंची है.

children-educationसरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधायों का लाभ भी बच्चों को मिल रहा है लेकिन बदलाव की परिस्थितियों में अध्यापक समुदाय में निष्क्रियता रूपी प्रतिशोध की एक नई भावना भी विकसित हुई है जिसका सबसे अधिक प्रभाव सीखने सिखाने में पड रहा है . स्कूलों में अब नये किस्म की चुनौतिया दिखाई पड़ने लगी है . इन विद्यालयों में बदलाव की प्रक्रिया ने सीखने सिखाने के प्रति शिक्षकों के जिस वैचारिक मनोजगत का निर्माण किया है वह आज की सबसे बड़ी चुनौती है. 

शिक्षकों की अनियमितता और नौकरी के सेवा शर्ते (वेतन विसंगति, ट्रांसफर पॉलिसी व अन्य विभिन्न कार्यों में संलग्नता आदि-जैसे इस समय बहुसंख्या में शिक्षकों की ड्यूटी इंटर परीक्षा में लगने से कई स्कूलों में अघोषित छुट्टी जैसा माहौल बना हुआ है ) इस बाधा को और मजबूत बना देती सभी सरकारी गैर सरकारी अकादमिक गतिविधियों का नब्बे प्रतिशत समय नीतियों परिस्थितियों से उपजने वाले समस्याओं की बहसों और तर्कों में खर्च हो रहा है. इन्ही मुद्दों के बीच स्कूलों की जीवन रेखा यानी अकादमिक समझ व बच्चों के साथ सीखने सिखाने में उसका उपयोग दफ़न कर दिया गया है जिसकी पूरी कीमत गरीबों के बच्चों को चुकानी है. 

इन स्कूलों में सपनो के मर जाने की हकीकत को स्कूल की छोटी - छोटी चीजों में देखा जा सकता है, जो कि बेहद परेशान करने वाला होता है. किसी भी कक्षा की जरूरतों में ब्लैक बोर्ड एक बुनियादी जरुरत है और हमारे सभी स्कूलों में ब्लैक बोर्ड मौजूद भी है, लेकिन वह किस हालत में मौजूद उसका एक रूप देखिये -इन ब्लैक बोर्डो को देखकर हिंदी के कवि सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की वह पक्तियां याद आती है, जिसमें उन्होंने अपने शहर के बारे में कहा था 'पनवाड़ी की दूकान में लगा हुआ एक ऐसा आइना, जिसमे कोई अक्स नज़र नहीं आता', बच्चों के भविष्य का अक्स ऐसे ही ब्लैक बोर्डो में बन रहा है. NCF-2005 कक्षा कक्ष की दीवारों को चार फुट तक काला पेंट कराने सुझाव देता है, ताकि बच्चे जो चाहे लिख सके मिटा सके.

रूस के महान लेखक मक्सिम गोर्की ने लिखा था - 'किताबें मनुष्य द्वारा सृजित अब तक का सर्वश्रेष्ठ चमत्कार है' ऐसे बच्चे जिनके घरों में या पहुँच में छपी हुई इबारत का नितांत अभाव है उनके लिए किताबें कितने महत्व की हो सकती है इसका सहज अंदाज लगाया जा सकता है. कानून के मुताबिक बच्चों को मुफ्त पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराया जा रहा है लेकिन स्कूलों में किताबों की व्यवहारिक स्थितियां कुछ दूसरी कहानी कहती हैं. 

जैसे औसतन एक तिहाई से अधिक बच्चों के पास स्कूलों में किताबें उपलब्ध नहीं रहती है, जिसमें लगभग दस प्रतिशत के पास किताबें होती ही नहीं है। दरसल सरकार वर्ष में केवल एक बार स्कूलों को किताबें उपलब्ध कराती है. घट जाने, फट जाने, गायब हो जाने या बाद में नामांकन होने की दशा में किताबें मिलने का कोई प्रयास नहीं होता.

दूसरे  स्कूलों के पुस्तकालय में बच्चों के लिहाज़ से बहुत कम किताबे उपलब्ध है और जो हैं वह बच्चों की पहुँच से दूर स्कूल के बोरे बक्से और आलमारी में कई अन्य सामानों के साथ ताले चाभी से बंद पड़ी है. फटने और गायब होने के डर से बच्चों की पहुँच से दूर रख्खी जाती है. अध्यापकों के लिए यह सरकारी सम्पत्ति के सुरक्षा का प्रश्न है. एक शिक्षक बच्चों के साथ पुस्तको का कितना और कैसे उपयोग करता है इस बात पर विचार करने के पहले ही देखा जा सकता है कि बच्चे और छपी हुई इबारत का मिलन कितना कम है. 

शिक्षक वर्ग का स्कूलों के प्रति उम्मीद और लगाव की जमीन का खत्म होना प्राथमिक शिक्षण की बड़ी समस्या बन चूका है जिसका रिफ्लेक्शन समाज में भी दिखाई पड़ रहा है. एक शिक्षक का वैचारिक विकास जो कि उसके पेशे का प्रमुख आधार है अध्यापन और जिन्दगी में उसकी कोई जगह नहीं है. इसकी जगह नियतिवादी रुटिनी कवायद ने ग्रहण कर ली है. NCF व BCF तथा सभी किश्म की ट्रेनिंग व्यवस्था जिस शिक्षण पद्धति की निरंतर मुखालफत कर रहे है स्कूलों में अमल में वही पद्धित बनी हुई है. बच्चों की एक तरफ़ा हामी और यादाश्त परीक्षण के साथ पाठ्य पुस्तकों को पढ़ना पढ़ाना जारी है.

स्कूली अधिरचना में सबसे प्रमुख भूमिका अध्यापक की है. सीखने सिखाने में पाठ्यचर्या जिस सृजनात्मकता और कुशलता मांग करती है वह स्कूल की चारदीवारी से अभी कोसो दूर है. अध्यापक अध्यापन कला की नई समझ के अतिरिक्त अपनी समस्त जिम्मेदारियों को निभा रहें है. इसलिए यह समुदाय जितना व्यस्त है उतना ही खाली भी. सीआरसी/बीआरसी स्तर की ट्रेनिंग इस खाली स्थान को भर पाने में सक्षम नहीं हो पा रही है. 

भीड़ भरी कक्षा का नियंत्रण, सुविधाओं का वितरण और आदेशों के यांत्रिक अनुपालन में वह अपने रूटीन का अनुसरण करने में लगा हुआ है. इसलिए नई पाठ्य पुस्तको की समझ क्या है? बच्चे पाठ्य पुस्तकों के साथ स्कूल क्यूँ नहीं आते? अध्यापक के वैचारिक विकास का अवरोध क्या है? बीसीऍफ़ एनसीऍफ़ किस चिड़िया का नाम है? स्कूलों में किताबे बक्से बोर आलमारी में क्यों बंद है? स्कूल के परिवेश में आसानी से उपलब्ध संसाधन का क्या उपयोग है जैसे प्रश्न एजेंडे में ही नहीं आ पाते है. 

छिटपुट कुछ उदाहरण को छोड़ दिया जाय तो एक अध्यापक द्वारा अपने स्कूली समय में सीखे गए पुराने तौर तरीकों को अमल लाना मजबूरी बन जाता है. स्कूलों में आने वाले गरीब बच्चों का भविष्य सरकारी नीतियों के चक्रव्यूह में अपना दम तोड़ रहा है. यह समाज और शिक्षकों के विचारों, उम्मीदों और दृष्टिकोण में समझ और बदलाव पैदा करने के संघर्ष का प्रश्न है. 

arun-kumar-yadavअरुण कुमार पटना के विद्या भवन शिक्षा संदर्भ केंद्र से जुड़े हैं.

http://www.janjwar.com/campus/31-campus/3864-sapane-vihin-sarkaree-school-arun-kumar